बड़ी खबर – प्रिंस खान गिरोह के शूटर अफजल पलामू से गिरफ्तार : धनबाद के फायरिंग में संलिप्तता : जानलेवा हमला, फायरिंग, बमबारी के लिए प्रिंस खान देता था लाखों रूपये

mirrormedia
4 Min Read

मिरर मीडिया :  धनबाद वासेपुर गैंगस्टर प्रिंस खान को एक और झटका लगा है। बता दें कि प्रिंस खान गिरोह को तोड़ते हुए झारखंड एटीएस ने धनबाद और पलामू पुलिस के सहयोग से शूटर अफजल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों कि माने तो प्रिंस खान गिरोह का शूटर अफजल पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के रहिया गांव का रहने वाला है।

अफजल पर मनातू थाना में वर्ष 2016 में पोक्सो एक्ट से संबंधित एक कांड में 20 वर्षों की सजा सुनाई जा चुकी है।

वहीं शूटर अफजल पर एक जून को धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित शान ए पंजाब होटल पर बमबारी व 10 जुलाई को गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बिहारी लाल चौधरी के शाॅपिंग काॅम्‍प्लेक्स में गोलीबारी करने के आरोपों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ शूटर अफजल पर गोविंदपुर, बैंकमोड़ व तोपचांची थाने में जानलेवा हमला, फायरिंग, बमबारी आदि से संबंधित कुल चार मामले दर्ज है।

गौरतलब है कि अफजल ने प्रिंस खान से इन अपराधों को अंजाम देने के एवज में कुल 3.5 लाख रुपये अपने खाते में व नकदी लिया था। वहीं पलामू से गिरफ्तार अफजल अंसारी के अनुसार गैंगस्टर प्रिंस खान रंगदारी नहीं देने वालों को डराने-धमकाने के लिए दो लाख तक खर्चा करता है। हाल के दिनों में रंगदारी के लिए उसने जहां भी गोली चलवाई है, उसमें उसने छह लाख रुपये खर्च किए हैं। यह पैसे वह अपने गुर्गों को देता था।

इधर अफजल के खाते में रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी पुलिस को बैंकमोड़ में गिरफ्तार सद्दाम से पूछताछ के दौरान हुई थी। उस वक्त पुलिस ने प्रिंस के गैंग में काम करने वाले दस लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके पास से डायरी पुलिस के हाथ लगी थी, जिसमें इस लेन-देन का जिक्र था।

बताया गया है कि अफजल और प्रिंस की दोस्‍ती पलामू जेल में हुई थी। अफजल ने पुलिस को बताया कि प्रिंस के साथ उसकी सात वर्ष पुरानी दोस्ती है। सात वर्ष पूर्व प्रिंस को जब धनबाद जेल प्रशासन ने पलामू जेल में शिफ्ट किया था। उसी वक्त उससे उसकी पहचान हुई थी। अफजल इसी वर्ष जनवरी को जेल से बाहर निकला था। तभी प्रिंस ने उससे संपर्क कर अपने लिए काम करने का ऑफर दिया।

अफजल को प्रिंस ने धनबाद के व्यापारियों को धमकाने, चमकाने के लिए उसके घर-प्रतिष्ठान पर गोली चलाने का टास्क दिया था। इसके लिए हर घटना में प्रिंस उसे दो लाख रुपये देता था। पिछले कुछ दिनों में अफजल ने प्रिंस के कहने पर तीन गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोविंदपुर में बिहारी लाल चौधरी, तोपचांची में एक जून को होटल शान ए पंजाब तथा उसी दिन तोपचांची के पास माही होटल में बमबाजी की घटना को इसी ने अंजाम दिया था। इसके एवज में उसे छह लाख रुपये मिले थे।

बता दें कि धनबाद सहित आसपास के इलाके में प्रिंस खान के आतंक का दबदबा को देखते हुए खुद सीएम ने कार्रवाई के लिए डीजीपी को कहा है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *