बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर है। गुरुवार नीतीश कुमार अपनी यात्रा के तहत सिवान पहुंचे। सीवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के दौरान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में अचानक हुए बम विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सीएम के कार्यक्रम स्थल से 7 किलोमीटर दूर धमाका
यह धमाका हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में हुआ है। धमाका मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से 7 किलोमीटर दूरी पर हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट पटाखों के कारण हुआ है।
एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम
घटना के समय तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनायी दी। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को चारों तरफ से घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह धमाका किस तरह का था और इसमें इसमें और कितने लोग शामिल थे। मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को भी दे दी गई है।

