Bihar: मुंगेर में मतदान से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, संजय सिंह ने छोड़ा पीके का साथ, बीजेपी में शामिल

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से पहले मुंगेर सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को जोर का झटका लगा है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवार संजय सिंह ने अचानक भाजपा का दामन थाम लिया है।

मुंगेर में बदला चुनावी समीकरण

संजय सिंह ने आज भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आने की घोषणा कर दी है। इस कदम से मुंगेर में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। मुंगेर विधान सभा में हुए इस बड़े उलटफेर जन सुराज के लिए एक झटका है और यह भाजपा उम्मीदवार के लिए जीत का रास्ता खोल सकता है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद क्या बोले संजय कुमार?

जनसुराज के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने यह फैसला विकास और स्थिर सरकार के हित में लिया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की नीतियों से वे प्रभावित हैं और क्षेत्र के विकास के लिए एनडीए गठबंधन के साथ काम करेंगे।

संजय सिंह का भाजपा में जोरदार स्वागत

मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह का भाजपा में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय ने संजय कुमार सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से भाजपा का संगठन और मजबूत होगा, और मुंगेर में एनडीए की जीत तय है।

Share This Article