Bihar:‘बिहार आओ, पटक-पटक कर मारेंगे’, मराठी भाषा विवाद के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की चुनौती

Neelam
By Neelam
3 Min Read

में मराठी न बोलने पर हिंदीभाषियों के साथ मारपीट का मामला अब सियासी मुद्दा बन चुका है। एक तरफ मराठी बनाम उत्‍तर भारतीय का मुद्दा उठाकर उद्धाव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे हिन्‍दी बोलने वालों पर हमलावर हैं। दूसरी तरफ अब बीजेपी एमपी निशिकांत दुबे ने भी ठाकरे बंधुओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निशिकांत दुबे ने ठाकरे ब्रदर्स को बिहार आने की खुली चुनौती दे डाली। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर इतनी ही हिम्मत है, तो वह बिहार आकर दिखाएं। पटक-पटकर मारा जाएगा।

बीते दिनों महाराष्ट्र में व्यापारियों से मराठी न बोल पाने की वजह से मारपीट की गई थी। जिस पर राज ठाकरे के ने कहा था कि पीटो लेकिन वीडियो मत बनाओ। राज ठाकरे के इस बयान के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया सामने आई है। गुवाहाटी में एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए कहा अगर आप इतने बड़े ‘बॉस’ हैं, तो महाराष्ट्र से बाहर निकलकर आएं, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में आएं, तुमको पटक पटक के मारेंगे।

आप लोग हमारे पैसे से जी रहे हैं-दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा कि आप लोग हमारे पैसे से जी रहे हैं। आप क्या कह रहे हो कि मराठी बोलनी होगाी, आप किसकी रोटी खा रहे हो? वहां टाटा है बिरला है, रिलायंस है, कोई महाराष्ट्र में यूनिट नहीं है, टाटा ने पहली फैक्ट्री बिहार में बनाई, कौनसी इंडस्ट्री है तुम्हारे पास? माइंस हमारे पास है, माइंस झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पास है, आपके पास क्या है? आपके पास कौनसी माइंस है?

हिम्मत है तो उर्दू, तमिल और तेलुगु बोलने वालों को भी पीटो-दुबे

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि रिफाइनरी अगर रिलायंस ने लगाई है, तो गुजरात में लगाई है। सेमीकंडक्टर की इंडस्ट्री भी गुजरात में आ रही है, आप लाडशाही कर रहे हो। आपमें हिम्मत है तो उर्दूभाषी को भी मारो, तेलुगू-तमिलभाषी को भी मारो। अपने घर में हो। महाराष्ट्र में हो। हम मराठी का सम्मान करते हैं। मराठी एक आदरणीय भााषा है। हम छत्रपति शाहूजी और शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं।

क्या है विवाद?

दरअसल, महाराष्ट्र में व्यापारियों के मराठी न बोल पाने के चलते उनके साथ मारपीट की घटनाए सामने आईं थी। विवाद आगे निकलकर हिंदी भाषी और मराठी नेताओं तक पहुंच गया है। अभी हाल ही में उद्धव ठाकरे के साथ मंच साजा करते हुए राज ठाकरे ने कहा था कि बेवजह किसी को मत मारो, लेकिन अगर कोई ज्यादा नाटक करता है, तो उसके कान के नीचे जरूर बजाओ और अगली बार जब किसी को पीटो, तो उसका वीडियो मत बनाओ।

Share This Article