Bihar: बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट आई, जारी किए 71 उम्मीदवारों के नाम

Neelam
By Neelam
4 Min Read

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को बिहार चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी गई। पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है। बीजेपी के पहली लिस्ट में पार्टी के सीनियर नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार,  मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि और राम नारायण मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बीजेपी ने अपने पूर्व मंत्रियों का टिकट काट दिया है। साथ ही पिछली बार के कई विजयी उम्मीदवारों को भी रिपीट नहीं किया है।

सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट

बीजेपी की पहली सूची में पार्टी ने अनुभवी और बड़े चेहरों पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी रण में उतारा है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। ये फैसला पार्टी की तरफ से एक बड़ा दांव माना जा रहा है। इसके अलावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को बेतिया विधानसभा सीट से एक बार फिर टिकट दिया गया है।

मंगल पाण्डेय को सिवान से टिकट

मंत्री नितिन नबीन को पटना की बांकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मंत्री मंगल पाण्डेय को सिवान से टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त, संजय सरावगी को दरभंगा सीट से चुनावी जंग में उतारा गया है, जबकि नीरज कुमार बबलू छातापुर सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। बीजेपी ने केंद्रीय राजनीति में सक्रिय रहे प्रमुख ओबीसी चेहरे रामकृपाल यादव को दानापुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।

नंद किशोर यादव का टिकट कटा

लिस्ट के अनुसार नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है। नंद किशोर यादव के अलावा मंत्री मोतीलाल प्रसाद का रीगा से टिकट कटा गया है। औराई से रामसूरत राय का टिकट कटा है।

सीट और प्रत्याशियों के नाम

  • बेतिया – रेणु देवी
  • रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
  • पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
  • मधुबन- राणा रणधीर सिंह
  • मोतिहारी- प्रमोद कुमार
  • ढाका- पवन जायसवाल
  • रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
  • बथनाहा- अनिल कुमार राम
  • परिहार- गायत्री देवी
  • सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
  • बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
  • खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
  • बिस्फी- हरिभूणष ठाकुर बचौल
  • राजनगर- सुजीत पासवान
  • झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
  • छातापुर- नीरज कुमार सिंह 
  • नरपतगंज- देवंती यादव
  • फारबिसगंज- विद्या सागर केसरी
  • सिकटी- विजय कुमार मंडल
  • किशनगंज- स्वीटी सिंह
  • बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
  • पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
  • कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
  • प्राणपुर- निशा सिंह
  • कोढ़ा- कविता देवी
  • सहरसा- आलोक रंजन झा
  • गौरा-बौराम- सुजीत कुमार सिंह
  • दरभंगा- संजय सरावगी
  • केवटी- मुरारी मोहन झा
  • जाले- जीवेश कुमार मिश्रा
  • औराई- रमा निषाद
  • कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
  • बरुराज- अरुण कुमार सिंह
  • साहिबगंज- राजू कुमार सिंह
  • बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
  • सीवान- मंगल पांडेय
  • दरौंदा- कर्णजीत सिंह
  • गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
  • तरैया- जनक सिंह
  • अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
  • हाजीपुर- अवधेश सिंह
  • लालगंज- संजय कुमार सिंह
  • पातेपुर- लखेंद्र कुमार रोशन
  • मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
  • बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता
  • तेघरा- रजनीश कुमार
  • बेगूसराय- कुंदन कुमार
  • भागलपुर- रोहित पांडेय
  • बांका- राम नारायण मंडल
  • कटोरिया- पूरण लाल टुड्डू
  • तारापुर- सम्राट चौधरी
  • मुंगेर- कुमार प्रणय
  • लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
  • बिहारशरीफ- सुनील कुमार
  • दीघा- संजीव चौरसिया
  • बांकीपुर- नितिन नबीन
  • कुम्हरार- संजय गुप्ता
  • पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
  • दानापुर- रामकृपाल यादव
  • बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
  • बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
  • आरा- संजय सिंह टाइगर
  • तरारी- विशाल प्रशांत
  • अरवल- मनोज शर्मा
  • औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
  • गुरुआ- उपेंद्र दांगी
  • गया शहर- प्रेम कुमार
  • वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
  • हिसुआ- अनिल सिंह
  • वारिसलीगंज- अरुणा देवी
  • जमुई- श्रेयसी सिंह
Share This Article