Bihar: दरभंगा में वोटर लिस्ट में बड़ा गड़बड़ाझाला, 655 लोगों के नाम एक से ज्यादा बूथ पर दर्ज

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। दरभंगा में एक ही विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची में दो या उससे अधिक जगहों पर दर्ज पाए गए हैं। ये मामला दरभंगा सदर विधानसभा का है। दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र के एक इलाके में एक ही व्यक्ति का नाम कई मतदान केंद्रों पर दर्ज है। पता चला है कि एक ही समुदाय के 655 लोगों के नाम कई मतदान केंद्रों पर अलग अलग EPIC नंबर से दर्ज हैं।  यह खुलासा भारतीय जनता पार्टी के बीएलए-1 ललन कुमार ने किया है।

बीजेपी के बीएलए किया खुलासा

भाजपा के बीएलए-1 ललन कुमार ने इस मामले को उजागर करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तत्काल जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार, जिन 655 लोगों के नाम दोहरी प्रविष्टि में दर्ज मिले, वे सभी एक ही समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ लोगों का नाम दो से अधिक जगहों पर भी दर्ज है। इस गड़बड़ी ने चुनाव के दौरान फर्जी मतदान और वोट चोरी की आशंका को और गहरा कर दिया है।

एक ही समुदाय के लोग

सदर विधानसभा क्षेत्र के मो. मुन्ना पिता मो जहूर इनका IPIC नंबर IAG2986040 है। इनका नाम प्लस टू मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय के भाग संख्या 116 पर दर्ज है। यहां मुन्ना की उम्र 55 साल दर्ज है। फिर मुन्ना का नाम प्राथमिक विद्यालय नरकटिया भाग संख्या 256 है जबकि इनका इपिक नंबर IAG1750942 है। यहां इनका उम्र 60 बताया गया है। इसी तरीके से मो. रहमतुल्लाह का इपिक नंबर IAG2330652 है। इनका नाम प्राथमिक विद्यालय नरकटिया भाग संख्या 622 पर दर्ज है, यहां इनकी उम्र 29 बताई गई है। जबकि रहमतुल्लाह का नाम दूसरे बूथ मध्य विद्यालय कालीस्थान के भाग संख्या 24 पर भी दर्ज है, जिसका इपिक नंबर IAG2248797 है। यहां उनकी उम्र 24 साल दर्ज है।

655 लोगों की सूची के साथ शिकायत दर्ज

इसी तरीके से सदर विधानसभा में ही केवल 655 लोगों का नाम कई बूथों पर दर्ज होने की शिकायत भाजपा के BLA 1 लक्ष्मण कुमार की तरफ से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को 655 लोगों की सूची के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है।  भाजपा के BLA1 लक्ष्मण कुमार ने दरभंगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को 655 लोगों की सूची देते हुए पत्र में कहा है कि सदर विधानसभा में एक ही लोगों के नाम कई जगहों पर दर्ज है। इसकी जांच कर हटाने की मांग की है।

Share This Article