Bihar:पटना में आम ही नहीं “खास” भी हैरान, पूर्व मंत्री के सरकारी आवास में चोरी, कूलर, पंखा, टोंटी तक नहीं छोड़ा

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार की राजधानी पटना के वीआईपी जोन में चोरी हुई है। चोरी भी ऐसी, की चोर कूलर, पंखा, टोंटी तक उड़ा ले गए। पटना के वीवीआईपी इलाके में स्थित पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक के आवास में चोरी की वारदात हुई है। पूर्व मंत्री एवं विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के सरकारी आवास पर चोरी की घटना सामने आई है।

बिहार में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। खासकर राजदानी पटना में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी आम लोगों के साथ साथ अब खास लोगों को भी अपना निशाना बनाने में संकोच नहीं कर रहे हैं। अब राजधानी पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं।

गद्दा-कंबल-तकिया तक पर हाथ साफ

चोरों के निशाना पर इस बार कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि पूर्व मंत्री और वर्तमान में चेनारी से विधायक मुरारी प्रसाद गौतम का सरकारी आवास रहा। सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित 12, सर्कुलर रोड के इस बंगले से चोरों ने पंखा, कूलर, गद्दे, कंबल, तकिया, यहां तक कि टोंटी और नल तक चोर उखाड़ कर ले गए।

पुलिस कर रही जांच

पूर्व मंत्री के निजी सहायक सुजीत कुमार झा ने सचिवालय थाने में 22 जून को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जब वे 22 जून की सुबह मंत्री के सरकारी आवास पहुंचे, तो पाया कि वहां से कई सामान गायब हैं। उन्होंने चोरी को गंभीर मानते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

राजधानी के वीआईपी इलाके में चोरी का ये पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में मंत्री नीरज कुमार बबलू के सरकारी आवास से सोने की चेन और कैश चोरी हो गए थे। सितंबर 2023 में आरजेडी विधायक ललन यादव के आवास पर दो बार चोरी हुई थी। राजधानी पटना के वीआईपी क्षेत्रों की इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Share This Article