मौसम का मिजाज बिगड़ा: झारखंड में अगले कुछ दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात से ऐसे बचें!

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड में मानसून की शुरुआत के साथ ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 29 जून तक बारिश जारी रहने का अनुमान है।

इन जिलों में येलो अलर्ट और भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 24 जून को रांची, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में वज्रपात के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 25 और 26 जून को आठ जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।

Advertisement

वज्रपात से बचाव के लिए ‘दामिनी’ ऐप का करें इस्तेमाल
झारखंड में वज्रपात से हो रही मौतों को देखते हुए, मौसम विभाग ने लोगों को ‘दामिनी’ मोबाइल ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस ऐप को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने विकसित किया है। यह ऐप वज्रपात होने से पहले 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की संभावित जगह की जानकारी देकर चेतावनी देता है, जिससे लोगों को सतर्क होने का पर्याप्त समय मिल जाता है। इस ऐप को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को अपना नाम और लोकेशन फीड करना होगा।

Share This Article