Bihar: हाईटेक हुई कांग्रेस, बिहार में विधानसभा टिकट के लिए लॉन्च किया QR कोड

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईटेक हो गई है। पार्टी ने टिकट देने का नया तरीका निकाला है। इस बार टिकट के लिए आवेदन करने के लिए QR कोड जारी किया गया है। इस QR कोड को स्कैन करते ही एक लिंक आएगा, जिसपर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में दिए गए सभी जानकारी को भरकर आवेदक इस चुनाव में टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

आम लोगों से बढ़ेगा संपर्क
बिहार पहला राज्य है जहां कांग्रेस इस तरह का प्रयोग करने जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि इस तरीके से कोई भी चुनाव में टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इससे आम लोगों के साथ उनका संपर्क बढ़ेगा और योग्य उम्मीदवार को टिकट मिलने का मौका मिलेगा।

फॉर्म से सामने आएगी जरूरी जानकारी
यह आइडिया बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का है। राजेश राम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस QR कोड से कहीं से भी आवेदन कर सकता है। आवेदन करने वाले को फॉर्म में कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद ही उसका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इससे ये भी पता चलेगा कि कार्यकर्ताओं ने अपने इलाके में कितने विरोध प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने जनता को उन प्रदर्शनों से कैसे जोड़ा और उनसे क्या बातें सामने आईं।

Advertisement
Share This Article