Bihar: बिहार में कैसा है ठंड का हाल? धूप निकलने के बावजूद राहत नहीं, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में सर्दी का सितम जारी है।ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह पटना समेत कई जिलों में धूप तो निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं। सर्द हवा के कारण कनकनी बढ़ा दी है। बिहार में ठंड को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जो ताजा अपडेट जारी किया है, उसके अनुसार 15 जनवरी तक तापमान के ऊपर-नीचे होना खेल जारी रहेगा।

15 जनवरी तक राहत के आसार नहीं

मौसम विज्ञान के अनुसार, 15 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर में शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय में घना कोहरा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, खगड़िया जमुई, बांका, भागलपुर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

आगले सात दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जो ताजा अपडेट जारी किया है, उसके अनुसार अगले 24 घंटों में बिहार के पारे में 1 से 3 डिग्री तक पारे के ऊपर चढ़ने से आसार हैं। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट होगी। वहीं न्यूनतम तापमान के भी अगले 24 घंटे में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं, लेकिन फिर इसमें भी गिरावट शुरू हो जाएगी। बिहार में अगले 7 दिन की बात करें तो अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री से आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। ये अलग-अलग जिलों के हिसाब से प्रभावित हो सकता है।

बिहार में 4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

बीते कई दिनों से राज्य के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 4°C के आसपास बना हुआ है। गयाजी के तापमान की बात करें तो यहां सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां पारा गिरकर 4.2°C तक पहुंच गया। वहीं सबसे अधिकतम तापमान औरंगाबाद जिले में रहा जो 23.3 डिग्री सेल्सियस था।पटना में न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article