बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर हैं। सीएम नीतीश इस दौरान आज सीतामढ़ी और शिवहर दौरे पर हैं। सीएम नीतीश इस दौरान सीतामढ़ी पहुंचे। सीतामढ़ी में सीएम नीतीश ने करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान जमसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर बड़ा हमला किया।

बिहार के मुख्यमत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान सीतामढ़ी में विकास की बातें तो कीं, लेकिन लालू यादव पर निशाना साधना नहीं भूले। मुख्यमंत्री ने कहा, “याद है न… पहले क्या स्थिति थी… लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था… कितना हिंदू-मुस्लिम होता था। पढ़ाई का क्या हाल था। पहले इलाज का इंतजाम नहीं था। सड़कें नहीं थीं। बिजली बहुत कम जगह थी।
लालू यादव पर कसा तंज
भाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार उन्होंने बिना नाम लिए लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले वाला कोई काम किया था, अपने हट गया तो अपनी पत्नी को बना दिया। उनका इशारा लालू यादव और राबड़ी देवी की ओर था।
नीतीश कुमार ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
सीएम ने आगे कहा कि जब हम लोगों ने काम शुरू किया तो सबके लिए किया। अब किसी प्रकार का बिहार में भय नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। राज्य में बड़े पैमाने पर सड़क पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल, घर-घर बिजली, शौचालय का काम हुआ। टोलों तक सड़क बनाई गई। आज हर घर बिजली पहुंचा दी गई है।
माता सीता मंदिर का जिक्र किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सभा के दौरान पुनौरा धाम में बन रहे मां सीता मदिर को उपलब्धि के तौर पर गिनाया। उन्होंने कहा कि इससे पूरे क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने ये भी बताया कि इसके करोड़ों रुपए का फंड एलॉट किया गया है। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ कंट्रोल के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।
सीतामढ़ी को 554 करोड़ की सौगात
सीतामढ़ी दौरे के दौरान सीएम ने जिले के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए बड़ी घोषणाएं की। 346 करोड़ की लागत वाली 41 नई योजनाओं की नींव रखी गई। 208.12 करोड़ की 26 तैयार योजनाओं को जनता को समर्पित किया।
समृद्धि यात्रा का पहला चरण 24 जनवरी तक
बता दें कि नीतीश कुमार 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा पर हैं। यात्रा का पहला चरण 24 जनवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 8 जिले शामिल हैं। 8 दिनों की इस यात्रा के बाद दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया जाएगा। हालांकि, 2 फरवरी से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के कारण यात्रा में कुछ ब्रेक लग सकता है।

