Bihar: “नीतीश के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है, रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में” मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी का NDA पर हमला

Neelam
By Neelam
5 Min Read

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का आग़ाज़ कर दिया है। उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस सांसद न आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है, जबकि रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है।

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ कुछ दिन का समय बचा है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मैदान में उतर चुके हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी का नीतीश सरकार पर हमला

मुजफ्फरपुर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, मैं देश के लगभग हर जिले में गया हूं और जहां भी जाता हूं, वहां मुझे बिहार के मेहनती युवा काम करते मिलते हैं। उन्होंने दिल्ली बनाई, बेंगलुरु की सड़कें बनाई, गुजरात और मुंबई के विकास में बड़ा योगदान दिया। यहां तक कि दुबई जैसी जगह भी उनकी मेहनत से खड़ी हुई है। फिर सवाल ये है कि जब बिहार के लोग पूरे देश और दुनिया को बना सकते हैं, तो अपना बिहार क्यों नहीं बना पा रहे हैं?

हमें ऐसा बिहार हमें नहीं चाहिए-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा, पिछले 20 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे खुद को अति पिछड़ा बताते हैं, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उन्होंने क्या सुधार किया? क्या आप ऐसा बिहार चाहते हैं जहां आपको अपने ही राज्य में कुछ न मिले? ऐसा बिहार हमें नहीं चाहिए। हमें वो बिहार चाहिए, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बिहारियों को भविष्य दिखाई दे। जैसे आप दूसरे राज्यों में जाते हो, वैसे ही दूसरे राज्यों के लोग यहां आएं और करें. ऐसा बिहार हम चाहते हैं।

हर वर्ग-जाति और हर धर्म की सरकार बनाने का दिया भरोसा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, वे पूरी कोशिश करेंगे कि बिहार में ऐसी सरकार न बने जो सच में बिहार की आवाज़ उठाए। यही उनका मकसद है। इसलिए आप सबको पूरी ताकत से जुटना होगा और महागठबंधन को वोट देना होगा। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम बिहार में हर वर्ग, हर जाति और हर धर्म के लोगों की सरकार बनाएंगे। किसी को पीछे नहीं छोड़ा जाएगा।

पीएम मोदी और आरएसएस पर बोला हमला

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी ने कहा, अब तक जो कुछ भी आपको मिला है, चाहे वो वोट देने का अधिकार हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य, वो सब संविधान की वजह से मिला है। लेकिन नरेंद्र मोदी और आरएसएस संविधान पर हमला कर रहे हैं। जब वे वोट चुराते हैं, तो संविधान पर हमला करते हैं। जब वे किसी संस्था को कमजोर करते हैं या किसी आरएसएस से जुड़े व्यक्ति को कुलपति बनाते हैं, तो भी संविधान पर हमला करते हैं। मैं साफ कहता हूं, हम संविधान की रक्षा करेंगे, और कोई भी उसे खत्म नहीं कर सकता।

हर चीज मेड इन बिहार होना चाहिए-राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, जरा अपने मोबाइल के पीछे देखिए, क्या लिखा है? मेड इन चाइना। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया। आज चारों तरफ जो भी चीज़ देखें, सब पर मेड इन चाइना लिखा है। हम चाहते हैं कि अब ऐसा न हो। अब हर चीज़  मोबाइल, शर्ट, पैंट सब मेड इन बिहार लिखा जाए। बिहार के युवाओं को रोजगार मिले और यहां की फैक्ट्रियों में ही सब चीजें बनें। हम ऐसा बिहार बनाना चाहते हैं।

Share This Article