आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, बाल-बाल बचीं

KK Sagar
1 Min Read

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में चुनावी माहौल के बीच तनाव बढ़ गया है। आसनसोल साउथ से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला किया गया। इस दौरान गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया गया।

घटना के समय अग्निमित्रा पॉल कार में ही मौजूद थीं, लेकिन राहत की बात यह रही कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमले के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....