12.28 लाख की संपत्ति के मालिक है बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी नीरज, न घर, न गाड़ी, न ही कोई लोन

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बांकीपुर विधानसभा की सीट पर सभी पार्टियों के प्रत्याशी ने नामांकन भर दिया है। सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन जनसुराज के प्रशांत किशोर, बीजेपी के नए कैंडिडेट नीरज कुमार सिन्हा और तेज प्रताप की पार्टी से वीणा मानवी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ जमा किए गए चुनावी हलफनामों से प्रत्याशियों की दौलत, कर्ज, पढ़ाई-लिखाई, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों का दिलचस्प ब्यौरा सामने आया है।

नीरज के पास खुद का नहीं है घर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के हलफनामे के अनुसार, उनके पास न घर, न गाड़ी और न ही कोई आपराधिक मामला सामने आया है। नीरज ने 2012 में हाई स्कूल गोना से मैट्रिक (बिहार बोर्ड) उत्तीर्ण की थी। इसके बाद 2024 में मगध महाविद्यालय, सकुराबाद, जहानाबाद से स्नातक की डिग्री हासिल की है।

12.28 लाख की चल और आठ लाख की अचल संपत्ति

नीरज कुमार के पास चल संपत्ति 12 लाख 28 हजार 554 रुपये है। चल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उनके बैंक खातों में जमा है। उनका मुख्य बैंक खाता SBI, मीठापुर, पटना शाखा में है, जिसमें 8 लाख 99 हजार 704 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनका एक अन्य खाता UCO Bank एजी ऑफिस ब्रांच पटना में है, जिसमें 25 हजार रुपये जमा हैं। नीरज कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6.71 लाख रुपये, 2025-26 में 4.97 लाख रुपये तथा 2024-25 में 4.89 लाख रुपये की आय घोषित की है। नीरज सिन्हा का प्रमुख आय स्त्रोत कृषि और व्यापार है। वहीं आभूषणों में उनके पास 1 लाख 32 हजार रुपये की सोने की चेन, 4 ग्राम सोने की अंगूठी और 200 ग्राम चांदी है।

कोई आपराधिक रिकॉर्ड और कर्ज बकाया नहीं

नीरज के विरुद्ध किसी भी पुलिस थाने या न्यायालय में कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। नीरज कुमार किसी भी आपराधिक मामले में अदालत ने कभी भी दोषी या दोषसिद्ध नहीं ठहराया है। उन पर किसी बैंक, वित्तीय संस्था या सरकार का कोई भी पैसा अथवा कर्ज बकाया नहीं है।

Share This Article