बंगाल में आ रही बीजेपी सरकार! अमित शाह ने 2026 में ममता सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेने का किया दावा

Neelam
By Neelam
3 Min Read

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मिशन 2026 का बिगुल फूंक दिया। अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2026 में ममता बनर्जी सरकार को हटाने का दावा किया। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में हजारों समर्थकों के बीच शाह ने तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। 

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी को लेकर ममता और उनकी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर ममता ने चुप्पी साध ली। जब भारतीय सेना उस हमले का बदला लिया तो ममता और उनके नेताओं ने फर्जी टिप्पणियां कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का अपमान किया। बंगाल की जनता को ममता बनर्जी को सिंदूर की ताकत दिखानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी है, घुसपैठ रोकनी है, भ्रष्टाचार रोकना है, हिंदुओं का पलायन रोकना है।

ममता बनर्जी घुसपैठ की इजाजत दे रहीं-शाह

अमित शाह ने कहा, पश्चिम बंगाल का चुनाव न केवल बंगाल का भविष्य तय करेगा, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। ममता बनर्जी ने बांग्लादेशियों के लिए देश की सीमाएं खोल दी हैं। वह घुसपैठ की इजाजत दे रही हैं। ममता बनर्जी घुसपैठ नहीं रोक सकतीं, केवल कमल सरकार ही ऐसा कर सकती है। हमने उनसे बाड़ लगाने के लिए जमीन मांगी है। वह सीमा पर जमीन नहीं दे रही हैं, ताकि घुसपैठ जारी रहे और उनका वोट बैंक बढ़ता रहे और आपके बाद आपका भतीजा सीएम बन जाए। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है।

2026 में टीएमसी की विदाई तय-शाह

शाह ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति, घोटाले और राजनीतिक हिंसा अब चरम पर पहुंच चुके हैं। एसएससी घोटाला हो या राशन घोटाल बंगाल के युवाओं का हक छीनकर सत्ता की मलाई खाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2026 में टीएमसी की विदाई तय है और बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने घोषणा की मेरी बात याद रखिए 26 मई को हमारे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

दीदी, अब आपका समय खत्म हो गया-शाह


अमित शाह ने कहा, वर्षों तक बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन रहा। उसके बाद ममता बनर्जी ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर आईं। उन्होंने बंगाल की महान भूमि को घुसपैठ, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध, बम विस्फोट और हिंदुओं के साथ अनैतिकता की भूमि में बदल दिया। ममता के सीएम बनने के बाद पश्चिम बंगाल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। दीदी, मेरी बात सुनिए, अब आपका समय खत्म हो गया है। 

Share This Article