चुनावी दौरे पर झारखंड आएंगे BJP के हिमंत बिस्वा सरमा

KK Sagar
1 Min Read

झारखंड में विधानसभा चुनाव इसी वर्ष होने हैं सत्तादल सहित तमाम विपक्षी पार्टियां अभी से विधानसभा चुनाव को साधने में जुट गई है। इसी क्रम में मंगलवार 16 जुलाई को असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड BJP के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड आएंगे। चुनावी समर को देखते हुए हिमंत बिस्वा सरमा का यह झारखंड दौरा है।

जानकारी के अनुसार हिमंत बिस्वा सरमा तोरपा और खूँटी में होने जा रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं 17 जुलाई को संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी भी झारखंड दौरे पर रहेंगे। जबकि बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान भी 17 जुलाई को झारखंड आएंगे। झारखंड में अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में इन लोगों के कार्यक्रम होने हैं जिसमें वे शामिल होंगे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....