दृष्टिहीन दिव्यांगों ने रंग अबीर लगा मनाई होली, मनमोहक प्रस्तुति से जीता लोगों का मन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : दृष्टिहीन दिव्यांग की सामाजिक संस्था अस्तित्व और भारत स्काउट एंड गाइड की पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जमशेदपुर के साक्ची स्थित जिला मुख्यालय के सभागृह में होली मिलन सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 50 से अधिक नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों ने भाग लेते हुए कई मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने एक दूसरे को साथ रंग अबीर लगा कर होली मनाई और एक दूसरे को होली की शुभकामना दिया। मौके पर काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांगों की सामाजिक संस्था अस्तित्व के जमशेदपुर के निर्देशक निर्मल प्रभात सेठी, सहायक निदेशक चंपा सिन्हा और रानू घोष, अध्यक्ष संजय गांधी, महासचिव सुलेखा आईकत, उपाध्यक्ष उषा सोनकर, पवन सोनकर, मोनू शर्मा, रीना शर्मा, भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार, जिला सचिव चंद्रमणि मोदी, राजकुमार सिंह, नीरज कुमार शर्मा और श्याम शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान नेत्रहीन दिव्यांग कलाकारों जिसमें जयदेव चौधरी, संतोष साव, राजू साहू, राहुल मुखी, शंकर मुखी, विशाल मुखी, रामधन कुमार और के अलीशा ने मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन जीत लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *