March 27, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के 22वें दिन तक 22.77 लाख से अधिक ने किया फाइलेरिया की दवा का सेवन

1 min read

शुक्रवार को 13 हजार से अधिक ने खाई दवा

मिरर मीडिया : मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के 22वें दिन तक 22 लाख 77 हजार 247 (86.11%) लोगों ने दवा का सेवन किया।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि अभियान के 22वें दिन तक 22 लाख 77 हजार 247 लोगों ने दवा का सेवन किया है। दवा का सेवन करने वालों में 11,83,671 पुरुष, 10,93,576 महिला, 1 से 19 वर्ष तक के 6,53,079 व 19 वर्ष से ऊपर के 16,24,168 लोग शामिल है।

वहीं शुक्रवार को 7217 पुरुष और 6205 महिलाओं को लेकर कुल 13 हजार 422 लोगों ने दवा का सेवन किया। इसमें 1 से 19 वर्ष तक के 4109 व 19 वर्ष से ऊपर के 9313 लोग शामिल है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *