डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर:दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों का दौर जारी है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने बड़े पैमाने पर ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस कारण टाटानगर और खड़गपुर रूट पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंसिलेशन, शॉर्ट टर्मिनेशन और रूट परिवर्तन की पूरी सूची जारी कर दी है। यदि आने वाले दिनों में आपका भी ट्रेन से सफर करने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (ट्रेन संख्या 68056-68060): यह ट्रेन 15 और 17 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में पूरी तरह रद्द रहेगी।
आर्द्रा-आसनसोल-आर्द्रा मेमू (ट्रेन संख्या 68046-68045): यह गाड़ी 12 से 18 अक्टूबर तक रद रहेगी।
आर्द्रा-बांकुड़ा-आर्द्रा मेमू (ट्रेन संख्या 68053-68023-68024): यह ट 12, 15 और 17 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
आद्रा-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (ट्रेन संख्या 63594-63593): यह 15 और 17 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (ट्रेन संख्या 68054): यह गाड़ी 12, 15 और 17 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग और शॉर्ट टर्मिनेशन
कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा या उनके मार्ग में बदलाव किया गया है।
शॉर्ट टर्मिनेशन: टाटानगर-आसनसोल मेमू (ट्रेन संख्या 68055-68056) के परिचालन में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 12, 15 और 17 अक्टूबर को केवल आर्द्रा स्टेशन तक ही आर्द्रा से वापस लौटेगी, यानी आर्द्रा से आगे इसका परिचालन बंद रहेगा।
बदला हुआ मार्ग: टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 68013-68014) और खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू (ट्रेन संख्या 17) का मार्ग बदला गया है। ये ट्रेनें आद्रा और मुरी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
आर्द्रा-पुरुलिया-आइडिया मेमू: यह ट्रेन 12, 15 और 17 अक्टूबर को पुरुलिया स्टेशन तक ही जाएगी।

