मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों के लिए शिविर का होगा आयोजन, 31 जनवरी तक इन जगहों पर लगेगा कैम्प

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत 100 प्रतिशत अनुदान पर अनुसूचित जनजाति के कुल 1165 लाभुकों का जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन किया गया है। इस क्रम में उन लाभुकों का ESCROW ACCOUNT खोलने के लिए जिला कल्याण विभाग द्वारा प्रखण्डवार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कैम्प का आयोजन बीते 5 जनवरी 2024 से शुरू है, जो 31 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

कैम्प में बकरा विकास योजना, सुकर विकास योजना, कुक्कुट विकास योजना, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना, बतख चुजा वितरण योजना के तहत लाभुकों का ESCROW ACCOUNT खोला जाना है। कैम्प में लाभुकों को बैंक खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जनजाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि जमा लिया जा रहा।

कैम्प स्थल व आयोजन तिथि

  1. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय – 05, 06 और 08 जनवरी को कैम्प का आयोजन किया गया है।
  2. पदमदा प्रखंड मुख्यालय – 09 जनवरी
  3. बोडाम प्रखंड मुख्यालय – 10 जनवरी
  4. पोटका प्रखंड मुख्यालय – 11 और 12 जनवरी
  5. घाटशिला प्रखंड मुख्यालय – 17 जनवरी
  6. मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय – 18 जनवरी
  7. धालभूमगढ़ प्रखंड मुख्यालय – 19 जनवरी
  8. गुड़ाबान्दा प्रखंड मुख्यालय – 20 जनवरी
  9. डुमरिया प्रखंड मुख्यालय – 24 जनवरी
  10. चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय – 30 जनवरी
  11. बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय – 31 जनवरी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *