HomeUncategorizedएन एच-33 किनारे चलाया गया अभियान, दुकानों से प्लास्टिक जब्त, वसूला गया...

एन एच-33 किनारे चलाया गया अभियान, दुकानों से प्लास्टिक जब्त, वसूला गया जुर्माना

जमशेदपुर :मानगो नगर निगम के द्वारा नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क के किनारे रखे गए गाड़ियों को जो सड़क के किनारे अतिक्रमण कर रखे गए लोगों से 7000 रुपए जुर्माना वसूला गया।
मुख्य सड़क से गाड़ियों व सामानों को अंदर करवाया गया। साथ ही गाड़ियों व दुकान से बाहर रखे गए सामानों आदि को सड़क से हटवा कर अंदर करवाया गया तथा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई।

कई दुकानों में प्लास्टिक की जांच किया गया। मुख्य सड़क के किनारे गाड़ी, सामान रखने पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे शहर जाम रहता है।कार्यपालक पदाधिकारी ने अतिक्रमण अभियान प्रतिदिन चलाने का निर्देश दिया गया है और अतिक्रमण कर रखे गए गैरेज, शोरूम, प्रतिष्ठान,दुकानदारों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है।

Most Popular