सावधान! कोरोना फिर लौट आया है – देश में एक्टिव केस 300 पार : केरल बना नया हॉटस्पॉट, देश में नए वेरिएंट्स की दस्तक

KK Sagar
2 Min Read

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। जहां पहले मुंबई को कोरोना का हॉटस्पॉट माना जा रहा था, वहीं अब केरल इस संक्रमण का नया केंद्र बन गया है। यहां सबसे ज्यादा 273 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।

दक्षिण भारत में हालात चिंताजनक

तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। कर्नाटक में शनिवार को 5 नए मरीज मिले हैं और बेंगलुरु में 84 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। यहां कुल मरीजों की संख्या 38 पहुंच चुकी है।

महाराष्ट्र में भी बढ़े मामले

महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। शनिवार और रविवार को कुल 92 नए केस दर्ज किए गए हैं। राज्य में 209 एक्टिव केस हैं और कोविड से चौथी मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें मृतक 21 वर्षीय युवक था।

दिल्ली में नए वेरिएंट्स की पुष्टि

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या तो कम है, लेकिन नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 की मौजूदगी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को यहां 23 नए केस सामने आए थे। दिल्ली सरकार ने हेल्थ एडवाइजरी भी जारी कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अन्य राज्यों का हाल

गुजरात में फिलहाल कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन 33 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम में 5 एक्टिव केस हैं, जिनमें 2 मुंबई से यात्रा कर लौटे हैं।

गाजियाबाद में 4 मरीज मिले हैं, जबकि नोएडा में 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

कोलकाता में भी 7 मरीजों की पुष्टि हुई है।

क्या है राहत की बात?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश मरीजों का इलाज घर पर ही हो रहा है और ज्यादातर मामलों में लक्षण मामूली हैं। फिर भी, नए वेरिएंट्स की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बेहद जरूरी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....