सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, cbse.nic.in पर चेक करें परिणाम

Neelam
By Neelam
2 Min Read

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम चेक किया जा सकता है। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

फिर लड़कियों ने बाजी मारी

खास बात ये है कि हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 91.64 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.70 प्रतिशत रहा है।

कितने पास, कितने फेल

सीबीएसई 12th 2025 में कुल 17,04,367 स्टूडेंट्स रजिस्टर हुए थे। इनमें से 16,92,794 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। अब जब सीबीएसई परिणाम 2025 12वीं की घोषणा हो गई है, 14,96,307 छात्र छात्राएं पास घोषित हुए हैं।

1.15 लाख से अधिक छात्रों ने हासिल किए 90 फीसदी से ज्यादा अंक

इस बार सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम में 1.15 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

विजयवाड़ा रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर

  • विजयवाड़ा – 99.60%
  • त्रिवेंद्रम – 99.32%
  • चेन्नई – 97.39%
  • बेंगलुरु – 95.95%
  • दिल्ली वेस्ट – 95.17%
  • दिल्ली ईस्ट – 95.06%
  • चंडीगढ़/पंचकूला – 91.61%
  • भोपाल रीजन – 91.17%
  • पुणे – 90.93%
  • अजमेर – 90.40%
  • भुवनेश्वर – 83.64%
  • गुवाहाटी – 83.62%
  • देहरादून – 83.45%
  • पटना – 82.86%
  • भोपाल – 82.46%
  • नोएडा – 81.29%
  • प्रयागराज – 79.53%
Share This Article