निजीकरण के खिलाफ और ईपीएफ में ब्याज की कटौती के विरोध में केंद्रीय श्रम ट्रेड यूनियन का दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। सोमवार को जमशेदपुर सहित पूरे देश में ऑल इंडिया बैंक इप्लाइज यूनियन (एआइबीईए) और आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआइबीओए) के आह्वान पर दो दिन की हड़ताल का आगाज हुआ। इस हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी भागीदारी नहीं दी है। एसबीआई को छोड़ अधिकतर बैंककर्मी हड़ताल पर है। निजीकरण के खिलाफ और ईपीएफ में ब्याज की कटौती के विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय श्रम ट्रेड यूनियनों ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया है। इससे लेनेदेन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बैंक में लेनदेन का काम सर्वाधिक होता है, जो पूरी तरह से ठप है। हड़ताल के चलते बैंक, बीमा, डाक घर समेत विभिन्न कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। एसबीआई के खुले होने के चलते लोगों को थोड़ी राहत है। सुबह एसबीआई बिष्टूपुर में हड़ताली बैंककर्मी और एसबीआई के कर्मचारी भिड़ गए। एसबीआई के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं हैं। उन्हें काम से रोकने के लिए हड़तालीकर्मी गए जिसके बाद वहां विवाद हो गया। जब कर्मचारियों को काम से रोका जा रहा था। तो एसबीआई के अधिकारियों ने पुलिस बुला लिया। पुलिस आने के बावजूद बैंक के बाहर हड़तालीकर्मी नारेबाजी करते रहे और एसबीआईकर्मी काम करने के लिए बैंक के अंदर गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *