श्रावणी मेला: टाटानगर-गोड्डा, साउथ बिहार और बक्सर एक्सप्रेस का बदला शेड्यूल, जानें किन छोटे स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : श्रावणी मेले में देवघर और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को कई छोटे स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया गया है। ​रेलवे प्रशासन के इस फैसले से झारखंड और बिहार के ग्रामीण इलाकों से यात्रा करने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं को सीधे तौर पर सहूलियत मिलेगी।

इन ट्रेनों के रूट और स्टेशनों में हुआ बदलाव
​टाटानगर – गोड्डा एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 18185)
17 अगस्त से 28 अगस्त तक इस ट्रेन का चंद्रपुर और कतरासगढ़ स्टेशनों पर 2-2 मिनट का विशेष ठहराव रहेगा।
​टाटानगर – बक्सर – टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 18183 / 18184)
यह ट्रेन 28 अगस्त तक अथमलगोला और करौटा स्टेशनों पर दो मिनट के लिए रुकेगी।
​दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 13287 / 13288)
इस ट्रेन का 28 अगस्त तक मनकठा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव तय किया गया है।

यात्रियों को होगी सहूलियत
​चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली इन ट्रेनों का दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले छोटे स्टेशनों पर ठहराव मिलने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बड़े स्टेशनों तक भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

Advertisement

Share This Article