Homeराज्यJamshedpur Newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 12 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला में दौरा...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 12 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला में दौरा प्रस्तावित, डीडीसी समेत पदाधिकारियों ने चाकुलिया में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 12 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड में कार्यक्रम प्रस्तावित है। माननीय मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा द्वारा चाकुलिया प्रखंड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर एलआरडीसी रविन्द्र गागराई, प्रखंड विकास पदाधिकारी चाकुलिया देवलाल उरांव तथा अन्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का बांशदा स्थित शहीद स्थल में शहीद गणेश हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व केरूकोचा चौक स्थित फुटबॉल मैदान में शहीद साबुआ हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल में तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Most Popular