डेंगू के 10 नए मरीज़ मिले, 62 अस्पताल से डिस्चार्ज
1 min read
जमशेदपुर : जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। ड़ेंगू पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या बढ़ती जा रही है। 9 सितंबर के सैम्पल जांच में 10 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल 4204 सैम्पल की जांच में 612 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वर्तमान में 289 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा। 11 आईसीयू में, 278 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 62 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। ड़ेंगू से बचाव को लेकर जागरूक और सतर्क रहना ज़रूरी है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें।
क्या करें
1. डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाले एडिस मच्छर साफ पानी में ही पनपते हैं, इसलिए पानी के बर्तनों, पानी की टंकी आदि को ढक कर रखें। घर के आस-पास सफाई रखें।
2. जब भी सोयें, मच्छरदानी के अंदर ही सोयें।
3. पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
4. डेंगू व चिकनगुनिया बुखार के उपचार के लिए कोई विशेष दवा नहीं है। अगर डेंगू/चिकनगुनिया के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
क्या नहीं करें
1. घर के आस-पास या छत पर प्रयोग में न आने वाले बर्तन, टायर आदि न रखें एवं घर में कूलर बाल्टी, फूलदान, फ्रिज ट्रे में पानी जमा नहीं होने दें।
2. मच्छरों से बचाव के लिए घर की खिड़की तथा दरवाजे पर जाली लगवायें।
3. टूटे हुए बर्तन, प्रयोग में नहीं आने वाली बोतलें, टिन, बेकार के टायरों को जमा न रखें, क्योकि बारिश के मौसम में इन्ही में पानी जमा होता है, जिसमें एडिस मच्छर पनपते हैं।
4. तेज बुखार, जोड़ों एव मांसपेशियों में दर्द व आंख के पीछे दर्द को अनदेखा न करें, यह डेंगू व चिकनगुनिया हो सकता है। ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।