मिरर मीडिया : जैक एण्ड जिल मोंटेशरी स्कूल हिल कॉलोनी में रविवार को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन धनबाद मंडल द्वारा ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेल कर्मचारियों के बच्चों के बीच आयोजित किये इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है।
बता दें कि यह प्रतियोगिता पूरे भारतीय रेल में इसी दिन एवं एक ही समय पर आयोजित की गई।
प्रतियोगिता तीन ग्रुप विभाजित था ।
ग्रुप – 1 – 06 से 09 वर्ष,
ग्रुप – 2 – 09 से 12 वर्ष,
ग्रुप – 3 – 12 से 15 वर्ष,
ड्राइंग और पेंटिंग का ग्रुप अनुसार निम्न विषय था–
ग्रुप – 1- स्कूल बस / मेरा पसंदीदा जानवर / रात में आकाश
ग्रुप – 2 – झील के किनारे पिकनिक / वंदे भारत एक्सप्रेस / सब्जी मंडी का दृश्य I
ग्रुप – 3 – एक ऐतिहासिक स्मारक / एक शादी का दृश्य/ 10 साल बाद की दुनिया
तीनों ग्रुप में कुल 93 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उपरोक्त विषय पर एक से बढ़कर एक कलाकृति बनाकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। अन्त में प्रतियोगिता में भाग लिए सभी बच्चों को महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा गरिमा सिन्हा ने उपहार एवं ट्रॉपी दिये। इस मौके पर संगठन की अन्य सदस्यएँ भी उपस्थित थी ।