कांग्रेस नेताओं ने आम बागान मैदान में दिया एक दिवसीय धरना, गैस सिलेंडर के दामों में 200 रूपए की कटौती को चुनावी स्टंट दिया करार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला कांग्रेस द्वारा साकची आम बागान मैदान में एक दिवसीय धरना दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में 200 रूपए के कटौती को चुनावी स्टंट करार देते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जो गैस सिलेंडर 400 रूपए का था आज उसे केंद्र सरकार ने 1100 रूपए तक पहुंचा दिया है। अब लोकसभा चुनाव सामने आने के बाद केवल दिखावा के लिए रक्षाबंधन के समय 200 रूपए दाम कम कर दिया गया है। साथ ही कहा कि देश की बहनों को रक्षाबंधन पर तोहफा दिया है। इन्होंने कहा कि यह केवल चुनावी स्टंट है और देशवासियों को इस बात को समझना होगा। इन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव खत्म होगा और अगर दोबारा भाजपा सत्ता में आ जाती है तो 200 के बजाय तुरंत 400 रूपए कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी जाएगी। इन्होंने कहा कि जनता के ऊपर यह अत्याचार कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और लगातार इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *