महंगाई के खिलाफ झारखंड में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : पुलिस से हुई नोक झोंक : आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता सहित कई नेता हिरासत में

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया रांची : मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। सड़क से संसद तक किये जा रहे इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया जा चूका है। इसी कड़ी में झारखंड कांग्रेस ने भी विरोध स्वरूप राजभवन मार्च निकाला है। जिस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ते हुए राजभवन के गेट के पास पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे।

कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई कांग्रेसी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए राजभवन गेट के पास पहुंच गये और गेट के सामने ही धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती वहां से उठाया। पुलिस ने कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दीपिका पांडे सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले कर स्थाई कैंप में रखा है।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *