Homeराजनीतिराहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में : महंगाई, जीएसटी, और...

राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में : महंगाई, जीएसटी, और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कर रही है सड़क से संसद तक प्रदर्शन

मिरर मीडिया :  महंगाई के ख़िलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल के अलावा शशि थरूर को भी हिरासत में लिया गया है।  कई कांग्रेसी इस वक्त विजय चौक पर धरने पर बैठे हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पूरे जिले में धारा 144 लगा दिया है। वहीं इस बाबत राजपथ के नजदीक प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी ने कहा है, ‘पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है।  कुछ लोगों को मारा भी है।आप सभी देख रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ये लोग महंगाई पर प्रदर्शन नहीं करने दे रहे हैं 

आपको बता दें कि कांग्रेस महंगाई, जीएसटी, और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस का मार्च निकल रहा है। राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस नेता मार्च कर रहे हैं, वहीं पीएम हाउस का घेराव भी करने की तैयारी है। हालांकि मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular