Homeराज्यJamshedpur Newsकदमा में दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न, श्रद्धालुओं की...

कदमा में दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, निःशुल्क भोग का वितरण

जमशेदपुर : कदमा के दुर्गा बाड़ी के नवनिर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। आचार्य द्वारा विधि-विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मां दुर्गा को सेव, नारियल, केला सहित अन्य प्रकार के पकवान चढ़ावे के रूप में अर्पित किया गया। पूजा को लेकर पूरे आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर 3 बजे से 5000 श्रद्धालुओं के बीच नि:शुल्क भोग का वितरण किया गया। भोग वितरण का कार्यक्रम 5 बजे तक चला। वही 6 से 7 बजे तक काशी की तर्ज पर मंदिर प्रांगण में माता दुर्गा की भव्य आरती का आयोजन किया गया। संध्या आरती के बाद सारेगामा फेम प्राप्त श्रद्धा दास द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। यह कार्यक्रम देर रात तक चलेगी। रात्रि 10 बजे के बाद भव्य तौर पर आतिशबाजी की जाएगी। इस मंदिर में स्थापित मूर्ति राजस्थान से संगमरमर लाकर बनाई गई। बेशकीमती दुर्गा प्रतिमा बनाई गई है। मिदनापुर के कारीगरों ने इस मूर्ति को तैयार किया है। मूर्ति बनाने में 16 महीने लगे हैं। इस मूर्ति का वजन 10 टन है।

मंदिर के पुजारी भोला गोस्वामी का कहना है कि झारखंड की यह पहली संगमरमर की मूर्ति है। इसके अलावा, अभी संगमरमर की मूर्ति कहीं नहीं है। अधिकतर, मंदिरों में सीमेंट की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर में संगमरमर की मूर्ति का होना शहर के लिए गर्व का विषय है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद
मूर्ति के दर्शन करने के लिए शहर ही नहीं आसपास के इलाकों से श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Most Popular