HomeधनबादBCCL के भ्रष्ट अधिकारीयों पर गिरेगी गाज : कोयला मंत्रालय ने 32...

BCCL के भ्रष्ट अधिकारीयों पर गिरेगी गाज : कोयला मंत्रालय ने 32 कर्मचारी किये बर्खास्त : 1362 कर्मचारियों व दो अधिकारियों के ख़िलाफ चार्जशीट

मिरर मीडिया : BCCL के भ्रष्ट अधिकारीयों पर कोयला मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि बीते तीन साल के दौरान 1362 कर्मचारियों व दो अधिकारियों को कार्य में लापरवाही व कंपनी के नियम के खिलाफ काम करने के कारण चार्जशीट प्रदान किया गया है इसमें 1162 चार्जशीट इंक्वायरी पूरी कर मामला निष्पादन होने की बात कही है।  जबकि 32 कर्मचारियों को बर्खास्त भी किया गया है।

बता दें कि कोयला मंत्रालय द्वारा कोल इंडिया से मांगे जाने के बाद बीसीसीएल ने बुधवार को यह रिपोर्ट भेजा है। बताया जाता है कि कोयला मंत्रालय भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के ऊपर सीधे नजर रख रही है ताकि स्पष्ट पता चल सके कितने कर्मियों पर जांच की आंच के तहत कार्रवाई चल रही है। रिपोर्ट में बताया कि तीन साल के दौरान 1381 श्रमिकों की मौत हुई है। इसमें अधिक मौत श्रमिकों का 2021 में हुआ है। 571 श्रमिकों की जान गई।

साल 2021 में दो कोयला अधिकारियों को चार्जशीट एव 16 अधिकारियों की मौत का जिक्र भी रिपोर्ट में है। इसमें 2020-21 में 10, 2021-22 में 5 व 2022-23 में अब तक तीन अधिकारी शामिल हैं। बताया जाता है कि सीवीसी (केन्द्रीय सतर्कता आयोग) को भी यह रिपोर्ट कोल इंडिया से भेजी जाएगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular