18 फ़रवरी को झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ले सकते हैं शपथ
1 min read
मिरर मीडिया : झारखंड के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 18 फरवरी को शपथ ले सकते है।
बता दें कि झारखंड राज्य हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमरेश कुमार सिंह राज्यपाल को शपथ दिलाएंगे।
वहीं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के बिरसा मंडप में होगा। गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने। वे झारखंड के राज्यपाल के रूप में 14 जुलाई 2021 को पदभार ग्रहण किया था।