तनावपूर्ण स्थिति के बाद इंफाल में लगा कर्फ्यू,सुरक्षा बलों ने दागे आंसू गैस के गोले

Anupam Kumar
1 Min Read

मणिपुर : राजधानी इंफाल के पूर्व और पश्चिम जिलों में शुक्रवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है , लेकिन वहां माहौल शांत था। दरअसल, एक दिन पहले यहां कर्फ्यू लगाया गया था।

बता दें कि गुरुवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने पांच युवकों की रिहाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशनों पर धावा बोल दिया था। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को वहां पर कर्फ्यू लगाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, पांचों युवकों को अत्याधुनिक हथियार रखने और सेना की वर्दी जैसी छद्म वर्दी पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पैट और हिंगांग और इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई और क्वाकीथेल में पुलिस स्टेशनों पर हमला करने की कोशिश करने के बाद करीब 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। इस स्थिति को काबू करने के लिए आरएएफ कर्मियों सहित सुरक्षा बलों को कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

हालांकि, इम्फाल पूर्व और इम्फाल पश्चिम जिले के अधिकारियों ने नगर पालिका, बिजली, स्वास्थ्य, पीएचईडी, मीडियाकर्मियों और हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों और अधिकारियों को कर्फ्यू के दायरे से छूट दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *