CWC ने रेस्क्यू की गई लड़की को उसकी मां को सौंपा, दो अन्य बच्चों को भी परिजनों से मिलवाया

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद में CWC (बाल कल्याण समिति) द्वारा रेस्क्यू की गई एक लड़की को मंगलवार को उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया। यह लड़की धनबाद के कार्मिक नगर में एक डॉक्टर के घर घरेलू काम करती थी, लेकिन अचानक गायब हो गई थी। बाद में CWC ने उसे रेस्क्यू किया और जांच में पता चला कि वह बिहार के बांका जिले की निवासी है। लड़की की मां को बुलाकर CWC ने उसे सुरक्षित सौंप दिया।

दो अन्य बच्चों को भी परिजनों से मिलवाया

इसके साथ ही CWC ने दो अन्य बच्चों को भी उनके परिवारों से मिलवाया। इनमें से एक बच्चा, जो नशे का शिकार था और गया जिले का निवासी है, जबकि दूसरा बच्चा रोहतक जिले का है, जो गुम हो गया था और बाद में उसे रेस्क्यू किया गया था। CWC के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने मीडिया को जानकारी दी कि रेस्क्यू की गई लड़की समेत दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्लेटफार्म पर गला रेतने की घटना की जांच जारी

इसके अलावा, प्लेटफार्म नंबर 7 पर हाल ही में हुई बच्चों के गला रेतने की घटना की भी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के अनुसार, घटना का शिकार बच्चा हरियाणा का निवासी है। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है और वह धनबाद अपनी नानी के घर आया हुआ था। घटना के समय बच्चा अपने दोस्त के साथ स्टेशन पर गया था, जहां यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। फिलहाल, जीआरपी (रेलवे पुलिस) द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....