पहली बार विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर बेटियों ने रचा इतिहास , प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Anupam Kumar
1 Min Read

मिरर मीडिया : भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने शुक्रवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में मैक्सिको को हरा कर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया।
भारतीय टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम , अदिति स्वामी और परनीत कौर शामिल थी। भारतीय टीम ने मैक्सिको को 235– 229 से मात दी।
बता दें कि भारत ने खिताबी मुकाबले में पहुंचने से पहले सेमीफाइनल में कोलंबिया और क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे को हराया था। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत पहली बार तीरंदाजी के किसी वर्ग में विश्व चैंपियन बना है।
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की शुरूआत के बाद से 92 वर्षों में भारत ने अब तक 11 पदक जीते है जिसमें 9 रजत और 2 कांस्य शामिल है । लेकिन इससे पहले कोई गोल्ड नही जीता था।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण उत्कृष्ट परिणाम मिले। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई|

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *