HomeधनबादDAV सिंदरी में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय पारी...

DAV सिंदरी में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय पारी आज समाप्त : सोमवार को खेला जाएगा फाइनल राउंड

मिरर मीडिया : धनबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में आज डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल (सम्भागीय) 2022 के द्वितीय में हो रहे कराटे, ताइक्वान्डो और वुशु के प्रथम और द्वितीय पारी के खेल खेले गए जिसका फाइनल राउंड सोमवार को खेला जाएगा। ज्ञातव्य है कि डीएवी सिंदरी कराटे, ताइक्वाडो और वुशु में कुल 344 खिलाड़ी भाग ले रहे है। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में आज प्रथम और द्वितीय राउंड की खेल हुई। झारखंड के कुल 45 स्कूलों के छात्र छात्राओं के बीच ये खेल हो रहें है।

इस खेल में पर्यवेक्षक के रूप में विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए पर्यवेक्षकों में आलोक रंजन त्रिपाठी डीएवी गोड्डा, संजय कुमार सिंह डीएवी मुगमा, एस आर प्रसाद डीएवी पतरातु, आर के साहू डीएवी गुमला, के के सिंह डीएवी क्लस्टर टाउन एवम निशिकांत जी डीएवी रामगढ़ मौजूद थे। इस बाबत डीएवी सिंदरी के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी का आगमन डीएवी सिंदरी के लिए गौरव का क्षण है। डीएवी के इन खेलों के माध्यम से हमारे आस-पास के और विद्यालय के बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी। यह हमारे विद्यार्थियों की प्रथम परीक्षा है, इसी आधारशिला पर ये जीवन की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होगे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular