मॉर्निंग वॉक पर गए वृद्ध का शव तालाब से बरामद
1 min read
जमशेदपुर : शनिवार की सुबह टेल्को के आजाद मार्केट तालाब से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया है। वृद्ध की पहचान बिरसानगर जोन नंबर वन के रहनेवाले हीरावन ठाकुर (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर से सुबह 5 बजे यह कहकर निकले थे कि मॉर्निंग वॉक के लिये जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उनका शव पाए जाने की सूचना परिजनों को दी। जानकारी के अनुसार तालाब में लोगों ने एक शव को देखा। जिसके बाद टेल्को पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। हीरावन ठाकुर के परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी पत्नी की तबियत इन दिनों बेहद खराब चल रही है। बार-बार उसका ब्लड बदलना पड़ता है। इसी कारण से हीरावन इधर कई दिनों से तनाव में रह रहे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी कारण से उन्होंने आत्महत्या कर ली होगी।