December 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आज भारत पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, ऋषि सुनक सहित कई देशों के डेलीगेशन

1 min read

मिरर मीडिया : G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हजारों लोगों का डेलीगेशन भारत आ रहा है। इन सभी नेताओं के स्वागत के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली को बेहतरीन ढंग से सजाया गया है और मेहमानों के लिए दिल्ली के पांच सितारा होटल बुक किए गए हैं।

बता दें कि अमेरिकी डेलीगेशन के लिए तो ITC मौर्या के 400 कमरे बुक किए गए हैं। यही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी रुकेंगे। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके साथ आने वाले मेहमानों के लिए होटल संगरीला बुक किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार 8 सितम्बर को शाम 6:55 बजे पहुंचेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत सड़क परिवहन और राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह करेंगे। वहीं जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। उनका स्वागत उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे करेंगे। वहीं आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री शाम 6:15 बजे एंथनी अल्बानीज़ भारत की धरती पर लैंड करेंगे। उनका स्वागत कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर करेंगे।

इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक दोपहर  1:40 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। उनका स्वागत अश्विनी कुमार चौबे करेंगे। इसके साथ ही वीके सिंह चीन के प्रधान मंत्री ली कियांग का स्वागत करेंगे, जोकि शुक्रवार शाम 7:45 बजे भारत आ रहे हैं। बता दें कि ज्यादातर राष्ट्रप्रमुख शुक्रवार 8 सितंबर को भारत पहुंच जाएंगे, लेकिन जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ शनिवार सुबह आठ बजे आएंगे। इसके साथ ही फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी शनिवार को भारत पहुंचेंगे। 

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.