June 11, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप, बच्चों को हो रही परेशानी, स्कूलों के समय में बदलाव की मांग

1 min read

जमशेदपुर : जमशेदपुर अभिभावक संघ ने स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव करने की मांग की। इसके लिए उपायुक्त के अलावा प्रधान सचिव, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक को ई मेल द्वारा पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि जमशेदपुर शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है और मौसम पूर्वानुमान की घोषणा में अगले पांच दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही तेज रफ्तार में गर्म हवाएं भी चल रही है। आर्दश मध्य विद्यालय में एक बच्चा अचानक बेहोश हो गया था। गर्मी के कारण गश खाकर गिर भी रहे हैं। वर्तमान में स्कूलों में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे या कहीं 1.30 बजे तक संचालित हो रहे हैं और जब स्कूल दोपहर 1 या 1.30 बजे बंद होते हैं उस समय तापमान सबसे अधिकतम होता है और अधिकतम तापमान बच्चों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव डाल रहा है जिसके कारण बच्चे बेहोश हो रहे हैं। जमशेदपुर अभिभावक संघ गर्मी के बढ़ते प्रकोप और उसका बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ते गलत प्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक करने की आदेश देने की मांग की है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.