हिन्दू पीठ की मांग, स्वर्णरेखा घाट साकची को बनाएं मॉडल घाट

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर : हिन्दू पीठ जमशेदपुर ने स्वर्णरेखा घाट साकची को मॉडल घाट के रूप में विकसित करने की मांग उठाई है। शुक्रवार को हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर इस संबंध में एक मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में कहा गया कि जमशेदपुर, जिसे ‘लघु भारत’ के रूप में जाना जाता है, में देश के विभिन्न राज्यों के लोग निवास करते हैं। यहां साल भर धार्मिक आयोजन होते हैं, जिनमें मूर्ति पूजन और विसर्जन के लिए स्वर्णरेखा घाट साकची का सबसे अधिक उपयोग होता है। अरुण सिंह ने बताया कि बारिश के कारण घाट का तट गीला और फिसलन भरा हो गया है, जिससे मूर्ति विसर्जन में परेशानी हो सकती है।

हिन्दू पीठ ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि घाट तक जाने वाले रास्ते पर पेवर्स ब्लॉक, समुचित प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और गोताखोरों की 365 दिन उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव दिलजय बोस, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह और ज्योत्सना सरकार शामिल थे। यह मांग न केवल धार्मिक आयोजनों को सुगम बनाएगी, बल्कि शहरवासियों की सुरक्षा को भी बढ़ाएगी।

Advertisement
Share This Article