Dhanbad वनस्थली कॉलोनी महिला समिति नें मनाया सावन महोत्सव : सावन के गीतों पर झूमी महिलाएं

KK Sagar
1 Min Read

Dhanbad वनस्थली कॉलोनी महिला समिति द्वारा शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। धनबाद के अरण्यास रेस्टोरेंट के बैंक्वेट हॉल में मनाये गए सावन महोत्सव में दर्जनों से अधिक महिलाओं नें बढ़चढ़ कर भाग लिया।

बता दें कि सावन माह में आयोजित किये गए इस सावन महोत्सव में शामिल महिलाओं नें  सावन के गीतों पर नृत्य कर महोत्सव का आंनद उठाया। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा मनोरंजन के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित कीं। जबकि इसके साथ ही इस महोत्सव में बच्चों नें भी भरपूर आनंद उठाया।

सावन महोत्सव कार्यक्रम में रानी बरनवाल, निशी बिहारी, ज्योति रानी, पूनम बरनवाल, रश्मि पांडे अनुपमा, रूपा, डॉली, अर्चना, प्रीति अग्रवाल सहित कई महिलाओं नें मुख्य भूमिका निभाई।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....