Table of Contents
Dhanbad में एक बार फिर अग्नि देव ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। जानकारी के अनुसार Dhanbad में बाजार समिति परिसर स्थित बरवा अड्डा थाना द्वारा जब्ती किये गए कई वाहन रखें हुए हैं जहाँ अचानक आग लग गई। आग जैसे ही लगी परिसर में अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते कतार में लगी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
Dhanbad बाजार समिति परिसर में रखी करीब आठ गाड़ियां जलकर राख

इधर Dhanbad बाजार समिति परिसर के व्यवसाईयों ने त्वरित आग Fire लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने को दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो वाहन मौके पर पहुंची और बिना देर करते हुए आग बुझाने में जुट गई। हालांकि इस दौरान करीब आठ गाड़ियां जलकर राख हो गई। हालांकि फ़िलहाल दमकल कर्मियों की कोशिश से आग पर काबू पा लिया गया।

Dhanbad बाजार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा घट सकती थी कोई बड़ी घटना
वहीं घटनास्थल पर उपस्थित Dhanbad बाजार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आग किन कारणों से लगी है यह मालूम नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचे दमकल के दो वाहनों ने आग पर काबू पा लिया है। जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि थाने की जब्त की गई कई वाहन बाजार समिति परिसर में रखें गएं है।
वाहनों को हटाने के लिए कई बार बोला गया है पर कुछ नहीं हुआ। यहाँ डीजल की कई गाड़ियां मौजूद है अगर आग फैलती तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी जबकि आए दिन वाहनों के कारण चोरी की घटना घटित हो रही है। चोर वाहनों के चक्के या पार्ट्स चोरी कर ले जाते है जिससे बाजार समिति भी सुरक्षित नहीं है।
Dhanbad – बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने कहा आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी

वही Dhanbad के बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पहुंचे हैं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और आग पर काबु पा लिया गया करीब सात आठ वाहन जले हैं आग किन कारणो लगी है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है कारणों का पता लगाने के लिए इसकी जांच की जाएगी।
ये भी पढ़े…
- लखनऊ पुलिस ने धनबाद से दबोचा 35 लाख का साइबर ठग! डेढ़ लाख कैश, 8 ATM और 11 SIM बरामद
- चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा झटका! 5 से 11 नवंबर तक 22 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
- 20 हाथियों के झुंड के बीच रहस्यमय हालात में हथिनी की मौत, 8 घंटे लेट पहुंची वन विभाग की टीम!
- झारखंड में संगठन विस्तार की तैयारी में आजसू, हर प्रखंड में सम्मेलन और अभियान चलाने का ऐलान
- बदल गई आवासीय स्कूलों की तस्वीर! अब हर रोज़ बच्चों की थाली में परोसी जाएंगी गरमा-गरम रोटियां

