Dhanbad LokSabha: 10 साल की भाजपा सरकार ने गरीबों की उम्मीद छीन ली, धनबाद में एक फैक्ट्री तक नहीं लग सकी: अनुपमा

mirrormedia
5 Min Read
10 साल की भाजपा सरकार ने गरीबों की उम्मीद छीन ली: अनुपमा

Dhanbad LokSabha इंडिया महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह अपने चुनावी प्रचार के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचींजहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ वार्ता की। कही कई सारी बातें, पढ़िए विस्तार से:

डिजिटल डेस्क । धनबाद : Dhanbad LokSabha इंडिया महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह अपने चुनावी प्रचार के दौरान निरसा विधानसभा के कलियासोल प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की। साथ ही, अनुपमा सिंह ने सिमुलदांग, पेंड्राराहाट, शालुकचोपड़ा, आंखद्वार, बारामुडी, और जामाडोबा में जनसभा की, जहां उन्होंने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ कई मुद्दों पर वार्तालाप की।

Dhanbad LokSabha इंडिया महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह

हजारों करोड़ की संपत्ति को कौड़ियों के भाव, अपने मित्रों को दे दिया- अनुपमा

उन्होंने कहा कि 10 साल की भाजपा सरकार में गरीब आम जनता की उम्मीद खत्म हो गई हैं, सपने भी खत्म हो चुके हैं। भाजपा सरकार में आम जनता का विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा कि, उज्ज्वल योजना का कनेक्शन देकर सिलेंडर की कीमत तीन गुना बढ़ा दी खाने-पीने के चीज़ों में अप्रत्याशित वृद्धि कर गरीबों के जेब से पैसे निकालने का काम किया हैं भाजपा सरकार ने, हजारों करोड़ की संपत्ति को चंद कौड़ियों के भाव अपने मित्रों अंबानी, अडानी को दे दिया।

धनबाद में एक फैक्ट्री तक नहीं लग सकी:

अनुपमा सिंह ने सभा में कहा, पिछले 10 साल में एक भी फैक्ट्री नहीं लगी हैं। उन्होंने कहा, आज भाजपा सरकार के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई प्रत्याशी तक नहीं है, यही कारण है कि अजित पवार और नवीन जिंदल जैसे लोगों को भाजपा ने शामिल कर लिया गया हैं। अब धनबाद की जनता भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती हैं।

खनिज संपदा की हो रही हैं चोरी: सरकार की लापरवाही पर उठाए सवाल:

उन्होंने कहा कि, झारखंड के खनिज संपदा की लूट हो रही है, केंद्र सरकार यहां से खनिज तो ले जा रही है, लेकिन इसका लाभ यहां की जनता को नहीं मील पा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम लोगों के लिए नहीं बल्कि अडानी और अंबानी के लिए काम करने वाली सरकार है।

मोदी सरकार तानाशाह हैं- अनुपमा

उन्होंने मोदी सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस के बैंक खाता को फ्रीज कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाली देना भाजपा सरकार की नियति है। यही वजह है कि जनता भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा, भाजपा की नियति को आप लोग भली-भांती समझ चुके हैं। मोदी जी केवल भ्रष्टाचारियों एवं दागी व्यक्तियों को टिकट दे रहे हैं, जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी वो उतना बड़ा पदाधिकारी।

Dhanbad LokSabha इंडिया महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह

धनबाद लोकसभा की लड़ाई भाजपा कांग्रेस की नहीं यह आम जनता की लड़ाई है जो चाहते हैं, कि भय मुक्त धनबाद बने तथा यहां के युवाओं को रोजगार मिले, इस बार इंडिया महागठबंधन को अपना समर्थन दें।

अनुपमा सिंह ने अपने भाषण समापन के दौरान लोगों से कहा की कि वे धनबाद से माफिया राज के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी। इसलिए आप अपने भविष्य के लिए, धनबाद के विकास के लिए इस बार इंडिया महागठबंधन को अपना समर्थन दें सिर्फ पांच वर्षों के लिए नहीं बल्कि जीवन भर आपकी सेवा में समर्पित रहूंगी।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views