Dhanbad-गमछे के सहारे फांसी के फंदे से झूल गया मोहलबनी का शख्स : पुलिस जुटी तफतीश में

KK Sagar
1 Min Read

Dhanbad के सुदामडीह थाना क्षेत्र से एक शख्श की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौरा स्टेशन के निकट नीचे मोहलबानी में यह घटना घटित हुई है। जहाँ  50 वर्षीय निवासी ने अपने ही घर में गमछा के सहारे फांसी के फंदे से झूल गया।

इधर आत्महत्या की सूचना आग की तरह फ़ैल गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना सुदामडीह थाना प्रभारी को दी। वहीं सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना प्रभारी दलबल के साथ मृतक के घर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा के लिए धनबाद भेज दिया और फांसी के कारणों की तफतीश में जुट गई।

खबर के अनुसार मृतक का नाम दीनानाथ शर्मा बताया जा रहा है। दीनानाथ दैनिक मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....