DHANBAD NEWS -जेल अदालत में न्याय की राह आसान, दो बंदियों को मिली रिहाई

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के तत्वावधान में सोमवार को मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेल अदालत के साथ-साथ एक विशेष मेडिकल कैंप भी लगाया गया।

अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो ने जानकारी दी कि जेल अदालत में दो मामलों की सुनवाई की गई। दोनों ही अभियुक्तों को रेलवे के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार तथा नायक दंडाधिकारी सुरेश उरांव की पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोप स्वीकार करने के पश्चात दोनों बंदियों को रिहा कर दिया गया, जिससे उनके जीवन में एक नई शुरुआत की संभावना बनी है।

इसके साथ ही मंडल कारा में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जहां डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. गोल कुमारी तथा उनकी टीम द्वारा दर्जनों बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस पहल से जेल में बंद कैदियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला।

Advertisement

इस आयोजन में एलएडीसीएस डॉ. कुमार विमलेंदु, सहायक कन्हैयालाल ठाकुर, सुमन पाठक, शैलेंद्र झा, नीरज गोयल सहित जेल प्रशासन के मनोज गुप्ता और सुभाष कुमार भी उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....