Table of Contents
Dhanbad में लगातार अवैध खनिज संपदा की धड़पकड़ के बावजूद अवैध कोयला मिलने की खबर सामने आ रही है। ताज़ा मामला धैया का है जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद के धैया में कई बोरा अवैध कोयला और वाहन पकड़ा गया।
50 बोरा अवैध कोयला लदा एक वाहन सहित 2 गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार धैया में करीब 50 बोरा अवैध कोयला लदा एक पिकअप बोलेरो और 2 मोटरसाइकिल को ज़ब्त किया गया है। वही 2 व्यक्ति को पकड़ा गया है जबकि इस दौरान एक भागने में सफल रहा।
Dhanbad थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की
बता दें कि अवैध कोयले के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार की दोपहर Dhanbad थाना प्रभारी चिरंजीव कुमार ने धैया इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।

Dhanbad -बोलेरो पर लदे थे 15 बोरा कोयला : दौड़ाकर वाहन को पकड़ा
इस दौरान Dhanbad के धैया खटाल के पास अवैध रूप से रखे करीब 35 बोरा कोयला ज़ब्त किया गया वही 15 बोरा के करीब बोलेरो पर कोयला लदे थे, कार्रवाई होता देख धंधेबाज बोलेरो लेकर भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया है भागने के क्रम में बोलेरो सामने चारदीवारी में टक्कर मार दी इस दौरान 2 लोगों को पकड़ा गया है।
मोटरसाइकिल से कोयला ढोकर बोलेरो से दूसरे जगह भेजा जाता था
मोटरसाइकिल से कोयला को ढोकर एक स्थान पर रखा जाता था और फिर उसे बोलेरो में लोड कर गंतव्य जगह भेज दिया जाता था अभियान के क्रम में दो मोटरसाइकिल को भी पकड़ा गया है वही गड्ढे में फंसी बोलेरो को क्रेन से निकालने का प्रयास किया जा रहा था जिसके बाद वाहन सहित कोयले को धनबाद थाना लाया जाएगा।
ये भी पढ़े….
- डेब्यू से पहले एक्टिव हुए निशांत,जेडीयू में शामिल होने से पहले पार्टी नेताओं के साथ की बैठक
- ‘हम चाहते थे वो पीएम बनें, पर वो राज्यसभा से रिटायर होंगे’, नीतीश कुमार पर अखिलेश यादव का बड़ा तंज
- T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल : अहमदाबाद में 8 मार्च को खिताबी मुकाबला, आंकड़े और ट्रेंड भारत के पक्ष में : क्या बदलेगा इतिहास?
- पश्चिम एशिया तनाव का असर: LPG सिलेंडर महंगा, घरेलू में ₹60 और कमर्शियल में ₹114.5 की बढ़ोतरी
- “दंगा नहीं, गंगा चाहिए” : विधानसभा में गरजे विधायक गोपाल शर्मा, भट्टा बस्ती–शास्त्री नगर के मुद्दे उठाए

