Table of Contents
Dhanbad में अवैध रूप से कोयला तस्करी का कारोबार लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन और खनन विभाग की धड़पकड़ के बाद कई क्षेत्रों में अवैध कोयला तस्करी किया जा रहा है। ताज़ा मामला कालूबथान ओपी क्षेत्र का है जहाँ तस्करी जारी है।
Dhanbad SSP द्वारा गठित टीम ने अवैध कोयला लदे ट्रक को जब्त किया
बता दें कि Dhanbad SSP द्वारा गठित की गई टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात कालूबथान ओपी क्षेत्र के केलियासोल प्रखंड कार्यालय के समीप बलियापुर – पतलाबाड़ी मुख्य सड़क पर अवैध कोयला लदे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 57- सी- 4582 को जब्त कर लिया है।
कोल डिपो से चोरी का कोयला बिहार, यूपी की मंडियों में भेजने की योजना

इस संबंध में ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश ने कहा कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर अवैध कोयला लदा ट्रक को पकड़ लिया गया है। जानकारी के अनुसार अवैध कोयला को बिहार, यूपी की मंडियों में भेजने की योजना थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त ट्रक में चोरी का कोयला बांदरचुआ के सालबोना गांव स्थित मां तारा कोल डिपो से लोड कर अन्यत्र भेजा जा रहा था। जांच पड़ताल के दौरान कोयला के सही कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
ट्रक चालक, कोल डिपो के मालिक पर कोयला चोरी करने का मामला दर्ज
पुलिस ने ट्रक चालक मीठू दास, ट्रक मालिक मशुजिल इस्लाम खान, डिपो संचालक मंटू यादव, कांतो महतो एवं मां तारा कोल डिपो के मालिक पर कोयला चोरी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिपो संचालन का पर्याप्त लाइसेंस है या नहीं, इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़े…
- BUHS Result पर छात्रों का फूटा गुस्सा, B.Pharm और B.Sc Nursing में 90% तक फेल होने का दावा
- जमशेदपुर में अचानक चला बुलडोजर: 3 मकान तो जमींदोज हुए, लेकिन रसूखदारों की बड़ी इमारतों को क्यों छू भी नहीं पाया प्रशासन?
- 41 दिन बाद मिला इंसाफ का पहला कदम: कोर्ट के कड़े रुख के बाद गोलमुरी थाने में दर्ज हुआ पोक्सो एक्ट
- JSSC CGL अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नियुक्ति रद्द करने के सरकारी फैसले पर रोक
- जमशेदपुर में सनसनीखेज वारदात: गुस्से में युवक ने चाकू से काटा अपना गला, जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग

