मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad Railway धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा गया जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग की जा रही हैं। इस जांच अभियान में कुल 1311 रेल यात्रियों को पकड़ा गया।

इस जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से 07 लाख 74 हज़ार 425 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व उन्हें कड़ी हिदायत दी गई। धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें –
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।